• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप पा़र्टी ने एक से पांच करोड़ में टिकटें बेची

aap had a five million tickets sold - Shaheed Bhagat Singh Nagar News in Hindi

नवांशहर। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आज अपना पंजाब पार्टी के सह संस्थापक सरदार सुच्चासिंह आज यहां पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब में और केंद्र में इसकी सहयोगी पार्टी है। विपक्ष में कांग्रेस है लेकिन कांग्रेस ने कोई विपक्ष का रोल नहीं निभाया। पहले कैप्टन अमरिंदर ने अकाली दल को फाइल बनाकर डरता रहा। अब अकाली दल कांग्रेस को डरा रहे है। इन दोनों के आपस की कमजोरी का पता है। एक बार कांग्रेस और दूसरी बार कांग्रेस सरकार बना लेते है लेकिन इस बार अकाली दल ने दो बार सरकार बना ली। दोनों आपस में मिले हुए है आज तक किसी को सजा दिलाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने टिकट बेची है। पहले यह कहा गया था कि जिसने तन ,मन धन ,सब कुछ लगा की सेवा की है। उसे टिकट दिया जाएगा लेकिन अब देखने में यह आ रहा है कि आप ने जब पहली बार 32 सीट की टिकट का अनाउंस किया था तो मैंने कहा 22 सीट ऐसे लोगो को दी गयी है जो की गलत है। पार्टी के द्वारा शर्त को पूरा नहीं कर सकता है। इन लोगो ने 1 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक लेकर टिकट दी है। वही जब तीसरी आप द्वारा लिस्ट जारी की गयी है उसमे भी जिला नवांशहर आप द्वारा टिकट पर भी उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा की 5 दिन पहले ही आप ज्वाइन की और उसे टिकट दी गयी है। इससे साफ जाहिर होता है पैसे देकर ही टिकट बेचीं गयी है। हमारी पार्टी ने अपना काम शुरू कर दिया है पंजाब में सभी पार्टी का काम खत्म ही हो जायेगा। छोटे पुर ने कहा 2017 में अपना पंजाब पार्टी 117 विधान सभा सीटो पर चुनाव लड़ेगी परन्तु कुछ पार्टीयो सहमति होने पर बात चल रही है। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट नवंबर के पहले हफ्ते जारी की जाएगी। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल की
मुख्यमंत्री कौन बनेगा तो उन्होंने कहा की पार्टी की जीत के बाद विचार विमर्श किया जायेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-aap had a five million tickets sold
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap had a five million tickets sold, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shaheed bhagat singh nagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved