• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

8 बैंककर्मियों की सडक हादसे में मौत

कानपुर। कानपुर में एक सडक हादसे में 7 बैंक कर्मकारियों साहित 8 लोगों की मौत हो गई। घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है। हादसे में एसबीआई बैंक के सात कर्मचारी और वैन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बैंक कर्मचारी देर रात बैंक का काम निपटाकर हमीरपुर सागर राजमार्ग से लौट रहे थे, रास्ते में उनकी वैन की टक्कर एक कंटेनर से हो गई। बैंक से लौटते समय बिधनू थाना क्षत्र के बिनगवां गांव के पास कानपुर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने बैंककर्मियों की वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वैन हाइवे के किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में जा रही। कंटेनर वैन के ऊपर ही पलट गया। चीख पुकार सुन वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलावकर कंटेनर को वैन पर से हटाया गया लेकिन तब तक वैन सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो घंटे के बचाव कार्य के बाद क्रेन से कंटेनर हटवाने के बाद फंसे हुए शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’ यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

यह भी पढ़े

Web Title-8 Bank employees Including driver died in Road Accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident in kanpur, 8 bank employees died in road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved