कानपुर। कानपुर में एक सडक हादसे में 7 बैंक कर्मकारियों साहित 8 लोगों की मौत हो गई। घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है। हादसे में एसबीआई बैंक के सात कर्मचारी और वैन ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बैंक कर्मचारी देर रात बैंक का काम निपटाकर हमीरपुर सागर राजमार्ग से लौट रहे थे, रास्ते में उनकी वैन की टक्कर एक कंटेनर से हो गई। बैंक से लौटते समय बिधनू थाना क्षत्र के बिनगवां गांव के पास कानपुर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने बैंककर्मियों की वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वैन हाइवे के किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में जा रही। कंटेनर वैन के ऊपर ही पलट गया। चीख पुकार सुन वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलावकर कंटेनर को वैन पर से हटाया गया लेकिन तब तक वैन सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दो घंटे के बचाव कार्य के बाद क्रेन से कंटेनर हटवाने के बाद फंसे हुए शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
मृत सभी बैंक कर्मचारी एसबीआई घाटमपुर शाखा में कार्यरत थे। ज्ञातव्य है कि
केन्द्र सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर नए नोट निकाले हैं। इस
वजह से देश के सभी बैंकों में कर्मचारी आज की तैयारी के लिए कल देर रात तक
काम रहे थे। मृतकों में शाखा प्रबंधक रूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, फील्ड
ऑफिसर अजय तिवारी,
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
फील्ड ऑफिसर राहुल, नवीन श्रीवस्तव, उत्तम
कुमार, सोहन लाल शुक्ला, अशोक तिवारी समेत वैन चालक भारत लाल शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर के चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’