• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोहाली में पकड़ी गई 42 लाख की करंसी जाली मिली

42 million counterfeit currency was taken in Mohali - Mohali News in Hindi

मोहाली। सोहाना थाना पुलिस द्वारा 28 नवंबर को पकड़ी गई 42 लाख रुपए की अवैध करंसी मामले में रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया आरबीआई की रिपोर्ट आ गई है। एसएचओ हरसिमरन सिंह बल के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया कि उक्त बरामद करंसी के नोट जाली है और उनका कागज़ भी हल्की किस्म का है। उधर पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी अभिनव वर्मा द्वारा अपने स्टाफ को सेलरी दिए जाने के लिए उनके बैंक खाते की चेक बुक जारी करने पर पुलिस ने ऐतराज जताया है। वर्मा ने अपने बचाव पक्ष के हवाले से अदालत में इसके लिए अर्जी दायर की थी। जिस पर अदालत ने पुलिस का जवाब मांगा। पुलिस ने अदालत को बताया कि संभवत : जो रकम वर्मा ने इस मामले में प्रयोग की है वह अपने बैंक खातो में जमा करवा रखी हो। इसलिए उसे ऐसा करने की मंजूरी ना दी जाए। इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को मोहाली अदालत में होनी है। उधर वर्मा का बचाव पक्ष पहले ही इस मामले में पुलिस की कार्र्यवाही पर सवाल उठा चुका है। उनका कहना है कि पुलिस इनको जीरकपुर के होटल रमांंडा प्लाजा से लेकर आई थी,मगर इनकी गिरफतारी मोहाली के गांव जगतपुरा के पास लगाए गए नाके पर दिखाई गई। होटल से इनको पकड़ कर लाए जाने के तथ्य को पुख्ता कराने के लिए अदालत के आदेश पर संबंधित दिन की सीसीटीवी फुटेज पहले ही सेव करवाई जा चुकी है। जिसे अदालत में लाया जाना बाकी है।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-42 million counterfeit currency was taken in Mohali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 42 million counterfeit currency was taken in mohali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved