• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के 42 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया

42 excellent players in the state Bhim Award - India News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा राजभवन में प्रदेश के 42 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया। इन खिलाडिय़ों को पुरस्कार स्वरूप भीम स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, ब्लेजर, टाई, स्कार्फ तथा 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज हरियाणा खेलों के क्षेत्र में सोने की तरह चमक रहा है। राज्य सरकार भी उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है,संस्कार है और कला है जो समाज से दुर्भावनाओं को समाप्त करती है। अगर 21वीं सदी में गरीबी,जात-पात के भेदभाव को मिटाना है तो यह खेल के माध्यम से संभव है। आज भीम पुरस्कार समारोह में वर्ष 2013-14, 2014-15, 2015-16 तथा वर्ष 2016-17 के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को मेरिट के आधार पर भीम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन खिलाडिय़ों को आज भीम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उनमें वर्ष 2013-14 के लिए भिवानी की बबीता को कुश्ती, झज्जर के रविन्द्र सिंह सांगवान को कुश्ती, भिवानी जिले के विकास कृष्ण को बॉक्सिंग, सोनीपत के संदीप कुंडू को ताईक्वांडो, भिवानी के संदीप कुमार को एथलेटिक्स, सिरसा के सरदार सिंह को हॉकी और प्रवीण कौर को रोलर स्कैटिंग, कुरुक्षेत्र की रानी रामपाल को हॉकी, सोनीपत की दीपा मलिक को पैरा-एथलेटिक्स तथा सोनीपत के ही धर्म सिंह को पैरा-एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड से नवाजा गया।
इसी प्रकार वर्ष 2014-15 के लिए झज्जर के मनोज कुमार को कुश्ती, भिवानी की पूजा रानी को बॉक्सिंग, जींद के राजेन्द्र सिंह को एथलेटिक्स, गुरुग्राम की शिवानी कटारिया को एक्वाटिक-तैराकी, कुरूक्षेत्र से पुनीत राणा को तैराकी,फरीदाबाद के अनुराज सिंह को शूटिंग, जींद की गुरमेल कौर को हैंडबॉल, भिवानी की प्रियंका को कबड्डी, सोनीपत की ज्योति को पैरा-एथलेटिक्स, करनाल के अरूण को स्पेशल ओलम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तथा वर्ष 2015-16 के लिए भिवानी की विनेश फौगाट को कुश्ती, रोहतक के सत्यव्रत कादयान को कुश्ती, हिसार की स्वीटी को बॉक्सिंग, सोनीपत के संग्राम दहिया को शूटिंग, करनाल के सुमित सांगवान को बॉक्सिंग, जींद की सोनिया को हैंडबाल, सिरसा की हरप्रीत कौर को रोलर स्कैटिंग, सोनीपत के सुरजीत कुमार को कबड्डी व राकेश पांडे को बैडमिंटन, भिवानी की संतोष को एथलेटिक्स तथा फरीदाबाद के भूपेन्द्र को एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड से नवाजा गया।
वर्ष 2016-17 के लिए अंकुर मित्तल को शूटिंग, साक्षी मलिक को कुश्ती, महेन्द्रगढ़ के संदीप कुमार को एथलेटिक्स, सोनीपत के सौरव को ताईक्वांडो, कुरुक्षेत्र के पंकज को साईक्लिंग, फरीदाबाद की मीना कुमारी को शूटिंग, जींद की ऋतु को हैंडबॉल, पंचकूला की गौरी श्योराण को शूटिंग और विश्वजीत को शूटिंग, रोहतक के जयदीप को एथलेटिक्स तथा गुरुग्राम के रणबीर सिंह सैनी को गोल्फ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड से सम्मानित किया।

[# मुआवजे के लिए दर दर भटक रहे है पांच गांव के किसान, सरकार नहीं कर रही सुनवाई]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-42 excellent players in the state Bhim Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 42 excellent players in the state bhim award, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved