• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल का कारावास

महोबा/चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की एक अदालत ने घुमंतू जाति की एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप सिद्ध हो जाने पर 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और 15-15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह ने मंगलवार को कहा, "शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से घुमंतू जाति (पछइया लोहार) की एक सोलह साल की किशोरी को 17 दिसंबर, 2013 को कुनबे से अगवा कर पसवारा गांव ले जाकर उसके साथ चार युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया।"
सिंह ने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी 18 दिसंबर को राजू अहिरवार, बनारसी भास्कर, मक्खू उर्फ नईम और एक नाबालिग के खिलाफ दर्ज हुई थी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने राजू, बनारसी और मक्खू उर्फ नईम को सामूहिक दुष्कर्म का दोषी पाया सभी को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

[@ UP ELECTION: क्या मुलायम करेंगे लोकदल का प्रचार ?]

यह भी पढ़े

Web Title-20 year Imprisonment of three rapist in mahoba
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 20 year, imprisonment, three, rapist, mahoba, hindi news, crime, police, rape, court, advocate, samachar, jail, news in hindi, breaking news in hindi, chitrakoot news, chitrakoot news in hindi, real time chitrakoot city news, real time news, chitrakoot news khas khabar, chitrakoot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved