• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

16 लोगों को दिए गए चिकित्सा प्रमाण पत्र

16 people were given medical certificate - Shimla News in Hindi

शिमला। जिला कल्याण अधिकारी केशू राम ने बताया कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्गा में विशेष विकलांगता आंकलन शिविर में 16 लोगों को चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी किए गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को आवश्यक जांच के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला रैफर किया गया। शिविर में 45 विशेषजनों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन का उद्देश्य पात्र विशेषजनों को उनके घरद्वार के समीप विकलांगता का आंकलन कर चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाना है ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोडरा-क्वार में 22 दिसम्बर को विकलांगता आंकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मदन मोहन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सीमा सेनी, ग्राम पंचायत जुन्गा प्रधान अंजना सेन, वरिष्ठ चिकित्सक, तहसीलदार मेहर चंद वर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-16 people were given medical certificate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medical, certificate, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved