16 लोगों को दिए गए चिकित्सा प्रमाण पत्र

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 6:45 PM (IST)

शिमला। जिला कल्याण अधिकारी केशू राम ने बताया कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्गा में विशेष विकलांगता आंकलन शिविर में 16 लोगों को चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी किए गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को आवश्यक जांच के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला रैफर किया गया। शिविर में 45 विशेषजनों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन का उद्देश्य पात्र विशेषजनों को उनके घरद्वार के समीप विकलांगता का आंकलन कर चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाना है ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिमला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोडरा-क्वार में 22 दिसम्बर को विकलांगता आंकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मदन मोहन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सीमा सेनी, ग्राम पंचायत जुन्गा प्रधान अंजना सेन, वरिष्ठ चिकित्सक, तहसीलदार मेहर चंद वर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]