• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

राज्य में 12 डिजीटल लर्निंग सोल्यूशन सेंटर स्थापित

मुख्यमंत्री ने दो घंटे तक जोधपुर सहित अन्य 11 केन्द्रों पर जब बालिकाओं से बातचीत की तो बहुत ही खुशी और अनौपचारिकता के साथ बच्चों के मन की बातें निकलकर आई। सभी बच्चों के 90 से 98 तक से भी ज्यादा प्रतिशत व बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट प्राप्त करने वाली सरकारी विद्यालयों की बालिकाओं के इस स्टेट्स को देखकर मुख्यमंत्री गद्गद् ही हो गर्इं और खुले मन से शेयर करते हुए बोलीं - ’आई एम सो प्राऊड ऑफ ऑल ऑफ यू’। राज्य के अन्य जिलों के साथ जब जोधपुर की बारी आई तो क्या संवाद हुए उसकी सीधी बानगी इस प्रकार रही - जोधपुर की प्रियंका विश्नोई से - सी.एम. - क्या परसंटेज है बेटा ? प्रियंका - मेम 83 प्रतिशत है तथा मैं आपकी योजनाओं से बहुत प्रभावित हूं। सी.एम. - अच्छा, क्या बनना चाहती हो ? प्रियंका - डॉक्टर, मैम सी.एम. - ओहो! वैरी गुड! नेक्स्ट मीनाक्षी मीनाक्षी परिहार - मैम मेरे 91 प्रतिशत 11वीं में है तथा मैं कार्डियक सर्जन बनना चाहती हूं सी.एम. - नेक्स्ट!, पिंकू पटेल पींकू - मैम! मेरे 10वीं व 11वीं में 91 प्रतिशत माक्र्स आए हैं तथा मेरे माता पिता खेती-बाड़ी करते हैं और मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। जहां चाह, वहां राह पर मैं आगे बढ़ ही हूं। आपने बेटियों को जो मदद की है उससे हमारा हौसला बढ़ गया है। सी.एम. - अरे वाह! जोधपुर लक्की है, यहां तो तीनो बेटियां ही डॉक्टर बन रही हैं। कार्डियक सर्जन सुनकर तो मुझे बेहद खुशी हुई है। जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आपके नवाचारों, योजनाओं के साथ जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर उपनिदेशक नूतनबाला कपिला, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पिं्रसिपल भावी अनिल सांखला व बाड़मेर जसोल के पिं्रसिपल सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपकी योजनाओं ने राज्य में दशा व दिशाएं बदल दी हैं। कमजोर व गरीब तबके के बच्चे मैरिट होल्डर इसीलिए बन रहे हैं। सी.एम. - थैंक्यू वैरी मच! आप लोग अपना वर्चस्व फैलाएं ताकि राजस्थान का परचम विश्व में फहराए।
विधायक जोगाराम पटेल का नवाचार राज्य में अपनाया जाएगा विधायक जोगाराम पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेरे लूणी विधानसभा क्षेत्र में हम लोगों ने नवाचार किया है। जुलाई-अगस्त माह में ही हम सभी से विस्तार से विचार-विमर्श कर स्ट्रटेजी के साथ चलते हैं। यहीं कारण है कि लूणी शिक्षा में उच्च स्तर पर है तथा इस आदान-प्रदान के बाद और बेहतरीन बन गया है। मुख्यमंत्री - यह वाकई नवाचार है तथा इस आदान-प्रदान को राज्य के अन्य विधायकों से भी शेयर करके इसे लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-12 Digital Learning Solution Centres in States
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, 12 digital learning solution centres in states
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved