जयपुर सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे
ने राज्य में जोधपुर सहित 12 स्थानों पर सोमवार को जयपुर से एक साथ डिजिटल
लर्निगं सोल्यूशन सेन्टर्स का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दो घंटे तक सभी जिलों
की मैरिट हॉल्डर छात्राओं से अनौचारिक व खुलकर संवाद किया तथा उनके मन से यह बात
निकली कि ’आई एम सो प्राऊड ऑफ ऑल ऑफ
यू’।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के इतिहास में पहली बार
रिकॉर्ड टाईम से डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन सेन्टर्स को स्थापित कर पाने की बेहद
खुशी जाहिर की। इससे राजस्थान में गुणवत्ता के साथ शिक्षा डिजिटली ट्रांसफार्म हो
पाएगी। उन्होंने शिक्षाविदों के प्रयास तथा ग्रामीण विद्यालयों में राज्य में
नवाचार व शिक्षा की बेहतरीन योजनाओं के लागू होने के बेहतरीन परिणामों पर बेहद
खुशी जाहिर की।
राज्य की शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल सेन्टर्स से जहां तकनीकी
बदलाव होने जा रहे हैं वहीं हम आई टी व नवीनतम आयामों को भी जोड़ने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल के साथ यह पहला कदम है तथा आगे यह सोल्यूशन बेहतर मॉड्यूल
बना सकेंगे तथा रिमोट एरियाज में भी सीखने के नए-नए ट्रेंड जल्दी ही विकसित होने
जा रहे हैं। लगातार हमें नए-नए सोर्स प्राप्त हो रहे हैं तथा कुछ ही दिनों में और
बदलाव देखने को मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने दो घंटे तक जोधपुर सहित अन्य 11 केन्द्रों पर जब बालिकाओं से बातचीत की तो बहुत ही खुशी और
अनौपचारिकता के साथ बच्चों के मन की बातें निकलकर आई। सभी बच्चों के 90 से 98 तक से भी ज्यादा
प्रतिशत व बोर्ड परीक्षाओं में मैरिट प्राप्त करने वाली सरकारी विद्यालयों की
बालिकाओं के इस स्टेट्स को देखकर मुख्यमंत्री गद्गद् ही हो गर्इं और खुले मन से
शेयर करते हुए बोलीं - ’आई एम सो प्राऊड ऑफ ऑल ऑफ यू’।
राज्य के अन्य जिलों के साथ जब जोधपुर की बारी आई तो क्या
संवाद हुए उसकी सीधी बानगी इस प्रकार रही -
जोधपुर की प्रियंका विश्नोई
से -
सी.एम. - क्या परसंटेज है
बेटा ?
प्रियंका - मेम 83 प्रतिशत है तथा मैं आपकी योजनाओं से बहुत प्रभावित हूं।
सी.एम. - अच्छा, क्या बनना चाहती हो ?
प्रियंका - डॉक्टर, मैम
सी.एम. - ओहो! वैरी गुड!
नेक्स्ट मीनाक्षी
मीनाक्षी परिहार - मैम मेरे 91 प्रतिशत 11वीं में है तथा मैं
कार्डियक सर्जन बनना चाहती हूं
सी.एम. - नेक्स्ट!, पिंकू पटेल
पींकू - मैम! मेरे 10वीं व 11वीं में 91 प्रतिशत माक्र्स आए हैं तथा मेरे माता पिता खेती-बाड़ी करते हैं
और मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। जहां चाह, वहां राह पर मैं आगे बढ़
ही हूं। आपने बेटियों को जो मदद की है उससे हमारा हौसला बढ़ गया है।
सी.एम. - अरे वाह! जोधपुर लक्की
है,
यहां तो तीनो बेटियां ही डॉक्टर बन रही हैं। कार्डियक सर्जन
सुनकर तो मुझे बेहद खुशी हुई है।
जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र
में आपके नवाचारों, योजनाओं के साथ जनप्रतिनिधियों
व भामाशाहों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर उपनिदेशक नूतनबाला
कपिला, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पिं्रसिपल भावी अनिल सांखला व बाड़मेर
जसोल के पिं्रसिपल सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपकी योजनाओं ने
राज्य में
दशा व दिशाएं बदल दी हैं। कमजोर व गरीब तबके के बच्चे मैरिट होल्डर इसीलिए
बन रहे हैं।
सी.एम. - थैंक्यू वैरी मच! आप
लोग अपना वर्चस्व फैलाएं ताकि राजस्थान का परचम विश्व में फहराए।
विधायक जोगाराम पटेल का नवाचार
राज्य में अपनाया जाएगा
विधायक जोगाराम पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेरे लूणी विधानसभा
क्षेत्र में हम लोगों ने नवाचार किया है। जुलाई-अगस्त माह में ही हम सभी से विस्तार
से विचार-विमर्श कर स्ट्रटेजी के साथ चलते हैं। यहीं कारण है कि लूणी शिक्षा में उच्च
स्तर पर है तथा इस आदान-प्रदान के बाद और बेहतरीन बन गया है।
मुख्यमंत्री - यह वाकई नवाचार
है तथा इस आदान-प्रदान को राज्य के अन्य विधायकों से भी शेयर करके इसे लागू किया जाएगा।