• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

WhatsApp : अब एडमिन तय करेगा, ग्रुप में आप मैसेज भेज पाएंगे या नहीं

नई दिल्ली। सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर से गु्रप एडमिन की ताकत अब और बढ़ जाएगी। जी हां, व्हाट्सऐप ने ग्रुप एडिमिन को यह तय करने का अधिकार दे दिया है कि ग्रुप में कौन मैसेज भेज सकता है और कौन नहीं। व्हाट्सऐप ने यह अधिकार एक नया फीचर जारी करते हुए दिया है। हालांकि अभी यह फीचर आईफोन के लिए 2.18.70 वर्जन के लिए जारी किया गया है। जबकि एंड्रॉयड में 2.18.201 बीटा वर्जन पर ही यह उपलब्ध है। इसका मतलब यह हुआ कि एंड्रॉयड यूजर्स को यह फीचर पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। ये नया ऑप्शन ग्रुप सेटिंग मेन्यू में सेंड मैसेज के नाम से दिया गया है। इस फीचर से एडमिन तय कर सकते हैं कि सारे मेंबर्स मैसेज भेज पाएंगे या केवल एडमिन ग्रुप में मैसेज भेजेगा। यानी सीधे शब्दों में इस फीचर को एक्टिव करने से केवल ग्रुप एडमिन ही ग्रुप में मैसेज भेज पाएगा और बाकी किसी को भी मैसेज करने की आजादी नहीं होगी। ऐसे में कोई भी ग्रुप में किसी संवाद में हिस्सा नहीं ले सकेगा। केवल एडमिन के मैसेज बाकी मेंबर्स पढ़ पाएंगे। जल्द ही इस फीचर को विंडोज फोन समेत सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। इस फीचर को तब भी ऐक्सेस किया जा सकेगा अगर ग्रुप में केवल एक ही एडमिन हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-WhatsApp on Android, iOS gets Send Message setting for Group admins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: whatsapp, whatsapp on android, ios, send message, group admins, whatsapp send message, व्हाट्सऐप, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved