नई दिल्ली। सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर
से गु्रप एडमिन की ताकत अब और बढ़ जाएगी। जी हां, व्हाट्सऐप ने ग्रुप
एडिमिन को यह तय करने का अधिकार दे दिया है कि ग्रुप में कौन मैसेज भेज
सकता है और कौन नहीं। व्हाट्सऐप ने यह अधिकार एक नया फीचर जारी करते हुए
दिया है। हालांकि अभी यह फीचर आईफोन के लिए 2.18.70 वर्जन के लिए जारी किया
गया है। जबकि एंड्रॉयड में 2.18.201 बीटा वर्जन पर ही यह उपलब्ध है। इसका
मतलब यह हुआ कि एंड्रॉयड यूजर्स को यह फीचर पाने के लिए अभी थोड़ा और
इंतजार करना होगा।
ये नया ऑप्शन ग्रुप सेटिंग मेन्यू में सेंड मैसेज के
नाम से दिया गया है। इस फीचर से एडमिन तय कर सकते हैं कि सारे मेंबर्स
मैसेज भेज पाएंगे या केवल एडमिन ग्रुप में मैसेज भेजेगा। यानी सीधे शब्दों
में इस फीचर को एक्टिव करने से केवल ग्रुप एडमिन ही ग्रुप में मैसेज भेज
पाएगा और बाकी किसी को भी मैसेज करने की आजादी नहीं होगी।
ऐसे में कोई
भी ग्रुप में किसी संवाद में हिस्सा नहीं ले सकेगा। केवल एडमिन के मैसेज
बाकी मेंबर्स पढ़ पाएंगे। जल्द ही इस फीचर को विंडोज फोन समेत सभी यूजर्स
तक पहुंच जाएगा। इस फीचर को तब भी ऐक्सेस किया जा सकेगा अगर ग्रुप में केवल
एक ही एडमिन हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऐसे इस्तेमाल होगा ये फीचर:-
वो व्हाट्सऐप
यूजर्स जो कि ग्रुप के एडमिन भी हैं उन्हें सेंड मैसेज फीचर का इस्तेमाल
करने के लिए ग्रुप सेंटिंग्स में जाना होगा. ग्रुप सेंटिंग्स में जाने के
बाद यूजर्स को सेंड मैसेज का विकल्प मिलेगा. जैसे ही आप सेंड मैसेज के
विकल्प को चुनते हैं आपके पास दो ऑप्शन होंगे जिनमें लिखा होगाAll
Participants और Only Admins. अगर आप इनमें से Only Admins को चुनेंगे तो
ग्रुप में सिर्फ एडमिन ही मैसेज भेज पाएगा, जबकि All Participants चुनने पर
ग्रुप से सभी मेंबर मैसेज कर सकते हैं.
इससे पहले व्हाट्सऐप के किसी भी
ग्रुप में मौजूद मेंबर को वहां मैसेज करने का अधिकार था। इसके अलावा
व्हाट्सऐप पर जल्द ही यूजर्स को ग्रुप ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल का फीचर भी
मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - आसानी से पता कर सकते हैं किसने चेक किया आपका फेसबुक प्रोफाइल