• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैमसंग फरवरी में अपनी नई चिप का कर सकता है खुलासा

Samsung may reveal its new chip in February - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को | टेक दिग्गज सैमसंग का मोबाइल डिवीजन (एमएक्स) कथित तौर पर अगले महीने गैलेक्सी एस23 सीरीज के लॉन्च के दौरान अपना पहला इन-हाउस मोबाइल चिपसेट पेश करेगा। सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने बताया कि सैमसंग एमएक्स के सीईओ टीएम रोह गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में हाई-एंड प्रोसेसर के बारे में एक टीजर पेश कर सकते हैं। नए प्रोसेसर के 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली गैलेक्सी एस25 सीरीज के लिए विकसित किए जाने की उम्मीद है। इसे सैमसंग फाउंड्री की दूसरी या तीसरी पीढ़ी के 3एनएम गेट-ऑल-अराउंड (जीएए) निर्माण प्रक्रिया का उपयोग करने की भी संभावना है।
इसके अलावा, टेक दिग्गज ने कथित तौर पर एक हजार से अधिक इंजीनियरों की एक टीम बनाई है, जिसमें एप्पल के एक अनुभवी सेमीकंडक्टर विशेषज्ञ शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है, "अगर इसकी पहली चिप सफल हो जाती है, तो हम गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट से एक्सीनोस चिप्स को हमेशा के लिए गायब होते देख सकते हैं।"
पिछले हफ्ते टेक दिग्गज की कोलंबिया वेबसाइट ने खुलासा किया था कि गैलेक्सी एस23 सीरीज इस साल 1 फरवरी को लॉन्च होगी।
2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से, यह पहला इन-पर्सन अनपैक्ड इवेंट होगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samsung may reveal its new chip in February
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samsung, new chip, galaxy s23, tm roh, gate-all-around gaa, covid-19, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved