• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रियलमी नारजो 20 सीरीज 21 सितम्बर को भारत में होगा लॉन्च

Realme Narzo 20 series arriving in India on Sep 21 - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने सोमवार को कहा कि उसका नया नारजो 20 सीरीज 21 सितम्बर को भारत में डेब्यू करेगा। नारजो 20 सीरीज की घोषणा इस महीने की शुरुआत में बर्लिन में आयोजित आईएफए 2020 में किया गया था। इससीरीज में तीन डिवाइस-नारजो 20ए, नारजो 20 और नारजो 20 प्रो शामिल हैं। रियलमी नारजो 20 सीरीज इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए नारजो 10 तथा नारजो 10ए का स्थान लेगा।
रियलमी नारजो 20ए दो वेरिएंट : 3जीबी रैम-32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा।
इसी तरह, नारजो 20 दो वेरिएंट : 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह भी व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा।
जहां तक नारजो 20 प्रो की बात है तो यह 6जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Realme Narzo 20 series arriving in India on Sep 21
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: realme, realme narzo 20 series, india, sep 21, september, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved