• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ब्लैकबेरी DTEK 50 और DTEK 60 भारत में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली। आखिरकार लंबे समय बाद ब्लैकबेरी ने अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स डीटेक 60 और डीटेक 50 भारत में लॉन्च कर दिए हैं।आपको जानकारी होगी कि डीटेक 60 कंपनी की ओर से बनाया आखिरी स्मार्टफोन है। इन स्मार्टफोन्स को हाल ही में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। ब्लैकबेरी डीटेक 60 देखने में Alcatel idol 4s जैसा नजर आता है। ब्लैकबेरी डीटेक 50 के स्पेसिफिकेशंस भी जैसे ही हैं।दोनों स्मार्टफोन्स की खास बात यह है कि इनमें खास सिक्यॉरिटी फीचर दिया गया है। इनमें DTEK by BlackBerry नाम का ऐप है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को मॉनिटर करके बताता रहता है कि कब आपका डेटा और प्रिवेसी खतरे में हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में कस्टमाइजेबल ब्लैकबेरी कन्वीनियंस की भी है,जिसे वॉइस कॉल के दौरान म्यूट की के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।ब्लैकबेरी डीटेक 50 और डीटेक 60 में ब्लैकबेरी के कई प्रॉडक्टिविटी ऐप्स हैं। जैसे कि कीबोर्ड, हब, बीबीएम, सर्विसेज और पासवर्ड कीपर। जीमेल, हैंगाउट्स जैसे स्डैंडर्ड गूगल ऐप्स भी इसमें हैं। इन स्मार्टफोन्स के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है। हार्डवेयर स्पेक्स की बात करें तो ब्लैकबेरी डीटेक 60 में साढ़े 5 इंच का एचडी एलईडी डिस्प्ले लगा है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है और 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इसमें लगाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी,3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ,जीपीएस और यूएसबी टाइफ सी सपॉर्ट करता है। बैटरी 3000 एमएमएच है, जो क्विकचार्ज 3.0 टेक्नॉलजी सपॉर्ट करती है। इसमें 21 मेगापिक्सल बैक कैमरा लगा है और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। बैक कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दी गई है। ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन को जल्द ही ऐंड्रॉयड 7.0 नॉगट का अपडेट मिल सकता है। यह भी पढ़े :जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स यह भी पढ़े :इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे

यह भी पढ़े

Web Title-BlackBerry DTEK50 and DTEK 60 launched in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blackberry, dtek50 , dtek 60, launched, india, delhi, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved