• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सौतेली मां पर लगाए जबरन जिस्मफरोशी करवाने के आरोप

रुपनगर। एक कलयुगी सौतेली मां की तरफ से पैसे के लालच में अपनी ही नाबालिग पुत्री को जबरन जिस्म फरोशी के धंधे में लगाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। हद तो तब हो गई जब पीड़िता किसी तरह अपनी मां के चुंगल से आजाद होकर अपने पिता की मदद के साथ पुलिस को शिकायत की मगर पुलिस ने 1 महीने बीत जाने के गुजर जाने के बाद भी पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं की। आखिर में पीड़िता ने इंसाफ लेने के लिए जब मीडिया और जिला कानूनी अथॉरिटी रुपनगर सीजीएम का सहारा लिया तो आखिरकार पुलिस ने 2 मार्च 2017 को देर श्याम मां समेत 9 व्यक्तियों के खिलाफ fir दर्ज करके कार्रवाई शुरू की . पीड़िता ने बताया कि मां और बाप की आपस में नहीं बनती थी , जिसकी वजह से वह दोनों अलग-अलग रहते थे। वह जिला फतेहगढ़ के गांव ब्राह्मण माजरा में अपनी मां कुलदीप कौर के पास रहती थी। उसकी मां और मासिया घर में ही जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी, जब पीड़िता ने अपनी मां को गलत धंधा करने से रोका तो मां ने जबरन उसको भी इस गलत धंधे में धकेल दिया। उसने बताया कि उसकी मां अलग-अलग लोगों से पैसे लेकर उसको अनजान व्यक्तियों के साथ एक कमरे में बंद कर देती थी और वह लगातार उसे जबरन गलत काम करते थे। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मार पिटाई भी की जाती और उसको घर में ही बंदी बनाकर रखा जाता था।
पीड़िता के अनुसार आखिर वह 22 जनवरी 2017 को किसी तरह अपनी मां के चुंगल से आजाद होकर अपने पिता के पास जिला रोपड़ के गांव खवासपुरा आ गई। उसने अपने पिता की सहायता के साथ 25 जनवरी को अपनी मां और बाकी लोगों के खिलाफ शिकायत देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद DSP ( D) दीप कमल के दफ्तर में पीड़ित के बयान दर्ज किए गए , मगर एक महीना बीत जाने के बाद भी जब रूपनगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तब पीड़ित परिवार ने मीडिया और जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी रुपनगर का सहारा लिया। आखिरकार पुलिस ने 2 मार्च 2017 को देर शाम मां समेत 9 व्यक्तियों के खिलाफ fir दर्ज की। जिसमें उसकी सौतेली मां कुलदीप कौर , मौसी मनप्रीत कौर , राजेंद्र कौर , स्वर्ण कौर , मौसा अवतार सिंह , सौतेली बहन गुरजीत कौर और मोहन लाल पर धारा 376 , 506 , 120 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और लड़की का मेडिकल करवाने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पीड़िता ने DSP ( D ) पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और शिकायत वापस लेने का दबाव डालने के भी गंभीर दोष लगाए पीड़िता के पिता ने बताया की उल्टा पुलिस उन्हें ही तंग परेशान कर रही है।

[ ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Stepmother accused of having imposed forced prostitution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stepmother accused of having imposed forced prostitution, crime news in hindi, crime news, rupnagar news, rupnagar news in hindi, real time rupnagar city news, real time news, rupnagar news khas khabar, rupnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved