• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा के नये पर्याय के रूप मे हुआ किड्स जोन इंटरनेशनल का उद्धघाटन

Kids Zone International inaugurated as a new alternative to education - Career News in Hindi

जयपुर। मदर टेरेसा नगर सिद्धार्थ नगर NWR हेडक्वार्टर के पीछे किड्स जोन इंटरनेशनल प्ले स्कूल की तीसरी शाखा का भव्य शुभारम्भ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ सत्यनारायण काबरा (वरिष्ठ समाजसेवी, ओर शिक्षाविद )कमला मीणा (पूर्व विधायक )गोविन्द जी छीपा पार्षद वार्ड 131 जयपुर नगर निगम, रामप्रसाद जी पार्षद वार्ड 125, कैलाश मीणा जी पार्षद वार्ड 106, अंकित वर्मा जी पार्षद वार्ड 107, कमलेश कपूर (वरिष्ठ शिक्षाविद ) के साथ निदेशक डॉ सनी कपूर व प्रिंसिपल स्वेतिका कपूर द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम मे निदेशक डॉ सनी कपूर ने बताया की इस क्षेत्र की तरफ से लगातार उठती हुई मांग को ध्यान मे रख कर छोटे बच्चो के समग्र विकास को नये आयाम देने के उद्देश्य के लिये अथक परिश्रम व विश्वास के साथ इस प्ले ग्रुप स्कूल का संचालक आरम्भ करने का जो दायित्व उठाया है उसको अभिभावकों के विश्वास पर खरा उतरने का सम्पूर्ण प्रयास किया जायेगा। प्रिंसिपल स्वेतिका कपूर ने कहा की स्कूल अभिभावकों के सपनो की आधारशीला है मैं विश्वास के साथ उनके आधार को मजबूती प्रदान करने के प्रति दृढ़ संकल्पित हूँ। कार्यकम मे सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kids Zone International inaugurated as a new alternative to education
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, mother teresa, kids zone international play school, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved