• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

60 से 65 साल के उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, एसबीआई में 821 पदों पर भर्ती शुरू, जानें अंतिम तिथि

Great Opportunity for Candidates Aged 60 to 65: SBI Begins Recruitment for 821 Posts; Check the Deadline - Career News in Hindi

मुंबई । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आईएडी, सीसी और हैदराबाद विभागों में कुल 821 रिक्तियों के लिए संविदा आधार पर समवर्ती लेखा परीक्षक (कंकरेंट ऑडिटर) के पद पर भर्ती के लिए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से जारी रिक्तियों पर चयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बैंक की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 60 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 14 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, यह भर्ती न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष की अवधि के लिए होगा।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, क्लस्टर ऑडिट के लिए प्रति शाखा/प्रति विजिट 2,000 रुपए दिए जाएंगे।
उम्मीदवार ध्यान दें कि इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूचना/कॉल लेटर ईमेल द्वारा भेजा जाएगा या बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को इसकी हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
आवेदकों को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसबीआई की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Great Opportunity for Candidates Aged 60 to 65: SBI Begins Recruitment for 821 Posts; Check the Deadline
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sbi, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved