• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अनुष्का, प्रियंका के बाद अब दीपिका भी करेंगी...

पहली हॉलीवुड फिल्म को पूरा करने के बाद हाल ही में अपने प्रिय निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू कर चुकी दीपिका पादुकोण अपनी समकालीन अभिनेत्रियों अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपडा के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूदने जा रही हैं। ज्ञातव्य है कि अनुष्का शर्मा ने हिन्दी फिल्म ‘एनएच 10’ के जरिए फिल्म निर्माण में कदम रखा था। नवदीप सिंह निर्देशित इस फिल्म को सर्वत्र सराहा गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड से अधिक का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं प्रियंका चोपडा ने क्षेत्रीय भाषायी फिल्मों का निर्माण शुरू किया है। हाल ही में उनकी पहली मराठी और पंजाबी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। उनके द्वारा निर्मित इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की है। उनके द्वारा निर्मित एक और फिल्म आगामी माह प्रदर्शित होने जा रही है। जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

यह भी पढ़े

Web Title-After Priyanka Anushka, Deepika will also be produced a film for bollywood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after priyanka anushka, deepika will also be produced a film for bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved