अनुष्का, प्रियंका के बाद अब दीपिका भी करेंगी...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016, 8:54 PM (IST)

पहली हॉलीवुड फिल्म को पूरा करने के बाद हाल ही में अपने प्रिय निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू कर चुकी दीपिका पादुकोण अपनी समकालीन अभिनेत्रियों अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपडा के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूदने जा रही हैं।

ज्ञातव्य है कि अनुष्का शर्मा ने हिन्दी फिल्म ‘एनएच 10’ के जरिए फिल्म निर्माण में कदम रखा था। नवदीप सिंह निर्देशित इस फिल्म को सर्वत्र सराहा गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड से अधिक का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं प्रियंका चोपडा ने क्षेत्रीय भाषायी फिल्मों का निर्माण शुरू किया है। हाल ही में उनकी पहली मराठी और पंजाबी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। उनके द्वारा निर्मित इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की है। उनके द्वारा निर्मित एक और फिल्म आगामी माह प्रदर्शित होने जा रही है।

जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म ‘लारा क्राफ्ट : टॉम्ब राइडर’ का हिन्दी रीमेक बनाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि उन्होंने इसके रीमेक अधिकार खरीदे हैं या फिर इससे प्रेरित किसी फिल्म की पटकथा पर उन्होंने काम चला रखा है। लारा क्राफ्ट: टॉम्ब राइडर हॉलीवुड की एक्शन एडवेंचर फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। यह फिल्म वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई थी।

पुलिस को विद्या की ‘तलाश’, ले रही हैं तलाक!