• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

टाटा हैरियर स्टाइल, प्रौद्योगिकी और प्रदर्शन क्षमता के मामले में...

मुंबई। वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लि. ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगली पीढ़ी की स्पोट्र्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) 2019 में लांच करेगी, जिसका नाम ‘टाटा हैरियर’ रखा गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑटो एक्सपो 2018 में इस एसयूवी पर से परदा हटाया गया था। इसे एच5 एक्स कांसैप्ट के रूप में पेश किया गया था, जिसे टाटा हैरियर नाम से लांच किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, टाटा हैरियर स्टाइल, प्रौद्योगिकी और प्रदर्शन क्षमता के मामले में अगली पीढ़ी के टाटा मोटर्स के वाहनों की झलक देगा।

यह एक 5 सीटर मोनोकॉक एसयूवी है, जिसे नई पीढ़ी की ‘ऑप्टिमल मॉड्यूलर एफिशिएंट ग्लोबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर’ पर बनाया है, जिसे जगुआर लैंड रोवर की भागीदारी में विकसित किया गया है।

यह आर्किटेक्चर प्रसिद्ध लैंड रोवर डी8 आर्किटेक्चर से ली गई है और इसे टाटा मोटर्स के इंजीनियरों द्वारा भारतीय स्थितियों के मुताबिक अनुकूलित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tata Motors to launch Tata Harrier SUV in 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tata motors, tata harrier suv, 2019, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved