• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महर्षि वाल्मीकि के जीवन से लें प्रेरणा-बेदी

Take inspiration from the life of Maharishi Valmiki Bedi - Kaithal News in Hindi

कैथल। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि भगवान महर्षि वाल्मीकि के जीवन और आदर्शों से भावी पीढी को प्रेरणा व अच्छे संस्कार मिलते हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर हुए आयोजन से इस समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का मौका मिलता है। जो मजबूत समाज के लिए बहुत जरूरी है। बेदी शनिवार को रेलवे स्टेशन के निकट वाल्मीकि आश्रम में पन्द्रह अक्तूबर को जींद में मनाई जाने वाली राज्यस्तरीय भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन में लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान कर रहे थे। बेदी ने कहा कि पिछली बार कैथल में आयोजित वाल्मीकि जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि के नाम पर मूंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। ये विश्वविद्यालय हमेशा प्रदेश व देश के लोगों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में शिक्षा देता रहेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Take inspiration from the life of Maharishi Valmiki Bedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: , kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved