• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रंप की चीनी सामान पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की चेतावनी

Warning to impose extra import duty on trump Chinese goods - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध के मद्देनजर बीजिंग के 200 अरब डॉलर के सामान पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार सलाहकारों से उन अतिरिक्त चीनी उत्पादों की पहचान करने को कहा है, जिन पर नए शुल्क लगाए जा सकें। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने 0 अरब डॉलर के चीनी सामान पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया था। चीन ने प्रतिक्रियास्वरूप कहा ता कि वह भी अमेरिका के 50 अरब डॉलर के 659 सामान पर समान शुल्क लगाएगा। ट्रंप ने सोमवार रात को बयान जारी कर कहा कि यदि चीन अपनी गतिविधियों में बदलाव करने से इनकार करेगा तो ये नए शुल्क प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यदि चीन शुल्क में दोबारा बढ़ोतरी करेगा तो हम 200 अरब डॉलर के सामान पर अतिरिक्ति शुल्क लगाएंगे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक संबंध एक समान होने चाहिए।’’ इससे पहले सोमवार को अमेरिका, चीन व्यापारिक संबंधों के बिगडऩे को लेकर दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Warning to impose extra import duty on trump Chinese goods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: impose extra, import duty, trump chinese goods, president donald trump, donald trump, chinese, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved