• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने कहा, अमेरिका नहीं चाहता किसी भी देश से युद्ध

वाशिंगटन। ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश किसी भी देश के साथ युद्ध नहीं चाहता। ट्रंप ने यह बयान अमेरिका द्वारा सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों पर ड्रोन हमले के पीछे ईरान का हाथ के होने का संकेत देने के बाद दिया है। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, क्या मैं युद्ध चाहता हूं? मैं किसी से युद्ध नहीं चाहता। ट्रंप ने यह जवाब यह पूछे जाने पर दिया कि क्या वे ईरान के साथ युद्ध चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान (सऊदी अरब पर) हमलों के पीछे था, ट्रंप ने कहा, इस समय यह इसी तरह से प्रतीत हो रहा है। ट्रंप ने यह बयान अपने विदेश मंत्री माइक पोंपियो के बयान से थोड़ा दूरी सा बनाते हुए दिया। पोंपियो ने 14 सितंबर को कहा था कि सऊदी अरब पर हमले के पीछे तेहरान का करीब-करीब 100 फीसदी हाथ है। ट्रंप ने कहा, हमें पक्के तौर पर जानना होगा कि किसने इसे किया। हमें सऊदी अरब से बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि पोंपियो व अन्य लोग इस मुद्दे पर चर्चा के लिए किसी समय सऊदी अरब जाएंगे। ईरान ने अमेरिकी आरोपों को निराधार व झूठा बताकर उसे खारिज किया है। 14 सितंबर को हुए हमलों को मानवरहित विमान ने अंजाम दिया। इसने सऊदी अरब के सबसे बड़े तेल क्षेत्र-हिजरा खुरैस व कच्चा तेल फैसिलिटी अबकीक को नुकसान पहुंचाया।
खामनेई ने कहा, अमेरिका से कोई वार्ता नहीं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US president Donald Trump says, We would Certainly Like to Avoid War With Iran
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us president donald trump, war with iran, iran, america, donald trump, saudi arabia, us vs iran, mike pompeo, ayatollah khomeini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved