• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं : मस्क

Unfortunately, there is no choice: Musk on Twitter layoffs - World News in Hindi

नई दिल्ली । एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि ट्विटर के आधे कर्मचारियों को बर्खास्त करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है, क्योंकि कंपनी को प्रतिदिन 40 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। भारत सहित दुनिया भर में लगभग 3,800 कर्मचारियों को निकालने के बाद नए ट्विटर सीईओ ने कहा कि उन्होंने उन सभी को तीन महीने की तनख्वाह दी है। मस्क ने ट्वीट किया, ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के अलावा दुर्भाग्य से कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि कंपनी को प्रतिदिन 4 मीलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञापनदाताओं पर अनुचित दबाव डालने के कारण ट्विटर ने राजस्व में भारी गिरावट देखी है।
मस्क ने कहा, ट्विटर किसी भी चीज के बारे में सटीक जानकारी को सेंसर नहीं करेगा।
ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा के लिए 8 डालर चार्ज करने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुझे पूरे दिन ट्रैश करें, लेकिन इसकी कीमत 8 डालर होगी।
उन्होंने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि में कंपनी को 270 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे कंपनी का राजस्व 1 प्रतिशत घटकर 1.18 बिलियन डॉलर हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unfortunately, there is no choice: Musk on Twitter layoffs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: elon musk, twitter, layoffs, unfortunately, there is no choice musk on twitter layoffs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved