खिलौनों से लेकर सौन्दर्य प्रसाधनों (cosmetics) और खाना पकाने के बर्तनों तक, दैनिक जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे सामानों में कुछ ऐसे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गहरा असर डाल सकते हैं. यूएन एजेंसियों ने आगाह किया है कि ये केमिकल शारीरिक विकास और प्रजनन विकार समेत अन्य समस्याओं की वजह बन सकते हैं और इसलिए यह ज़रूरी है कि उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित उत्पाद ही सुनिश्चित किए जाएं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूएन पर्यावरण एजेंसी (UNEP) ने हाल ही में प्रकाशित अपनी एक नई रिपोर्ट, State of the Science of Endocrine Disrupting Chemicals 2026, में बताया कि ऐसे रसायन का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर हो रहा है.यूएन पर्यावरण एजेंसी में वरिष्ठ अधिकारी शीला अग्रवाल-ख़ान के अनुसार, अब हमारे पास लगभग एक दशक की अवधि में जुटाए गए नए वैज्ञानिक प्रमाण हैं, जो दर्शाते हैं कि ये रसायन किस तरह लोगों और पर्यावरण को नुक़सान पहुँचा सकते हैं.एक नज़र, हमारे शरीर व पर्यावरण के लिए उपजने वाले जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों पर:हमारी हार्मोन प्रणाली में व्यवधान डालने वाले रसायन क्या हैं?हमारे शरीर में Endocrine System (अन्तःस्रावी तंत्र) एक ऐसी प्रणाली है, जो विभिन्न प्रकार के हार्मोन बनाती है और उन्हें रक्त के माध्यम से शरीर के अलग-अलग अंगों तक पहुँचाती है. यह तंत्र शरीर के आकार व बनावट में वृद्धि, विकास, प्रजनन और चयापचय (metabolism) जैसी अहम प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है.इस प्रणाली में व्यवधान डालने वाले रसायन, हार्मोन के उत्पादन, उनके निकलने और प्रभावी होने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को दीर्घकालिक नुक़सान हो सकता है.ये रसायन भोजन, पेयजल, हवा, धूल और कुछ उपभोक्ता उत्पादों के सीधे सम्पर्क में आने से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.ये रसायन कहाँ पाए जाते हैं?ये रसायन खाद्य पैकेजिंग, खाना पकाने के बर्तनों, सौन्दर्य प्रसाधनों, खिलौनों, कपड़ों, फ़र्नीचर और निर्माण सामग्री समेत रोज़मर्रा के अनेक उत्पादों में पाए जाते हैं.उदारण के लिए, कुछ प्लास्टिक उत्पादों व खिलौनों में 'बिसफ़ेनॉल' और 'फ़्थैलेट', खाद्य पैकेजिंग व कपड़ों में 'पॉलीफ़्लूरोएल्काइल' का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि व्यक्तिगत देखभाल के उत्पादों में 'पैराबेन' प्रयुक्त होता है. इन रसायनों की मौजूदगी मात्र से कोई उत्पाद ख़तरनाक नहीं हो जाता है. स्वास्थ्य के लिए जोखिम अनेक कारकों पर निर्भर होता है, जैसे कि रसायन के प्रकार, उसके सम्पर्क में आने की मात्रा व उसकी अवधि.इन रसायनों के सम्पर्क में आना आम बात है. दुनिया भर में इस्तेमाल के लिए पंजीकृत साढ़े तीन लाख से अधिक रसायनों और रासायनिक मिश्रणों को पंजीकृत किया गया है, लेकिन इनमें से बहुत कम की जाँच यह पता लगाने के लिए की गई है कि वे शरीर की हार्मोन प्रणाली को प्रभावित करते हैं या नहीं. © Unsplash/Jessica Johnston ऐसे कॉस्मेटिक उत्पाद जिन्हें "लम्बे समय तक टिकने वाले" या "वॉटरप्रूफ़" होने के दावे के साथ बेचा जाता है, उनमें एंडोक्राइन सिस्टम को बाधित करने वाले रसायन हो सकते हैं. मानव स्वास्थ्य पर इनका क्या असर पड़ता है?वैज्ञानिक शोध में इन रसायनों के सम्पर्क में आने की स्थिति को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है:शुक्राणुओं की गुणवत्ता में गिरावट और महिलाओं में प्रजनन विकार, जैसे एंडोमेट्रियोसिस और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS).मोटापा, टाइप-2 मधुमेह और चयापचय सम्बन्धी यकृत (liver) रोग.रोग प्रतिरोधक प्रणाली के विकास और कामकाज में बाधा, अस्थमा, एलर्जी और कुछ ऑटोइम्यून स्थिति.हार्मोन से जुड़े कुछ प्रकार के कैंसर.नए शोध में हृदय और गुर्दों पर भी इनके सम्भावित दुष्प्रभावों को लेकर चिन्ता जताई गई है.इनमें से कई बीमारियों के मामले इतनी तेज़ी से बढ़ रहे हैं कि इसकी वजह केवल आनुवंशिक कारक नहीं हो सकते. हालाँकि, इस बढ़ोत्तरी में इन रसायनों की कितनी भूमिका है, इसका सटीक आकलन अब भी मुश्किल है.बच्चों के लिए ख़तरा अधिक क्यों है?बच्चों की शारीरिक वृद्धि, मस्तिष्क के विकास और यौन परिपक्वता में हार्मोन की अहम भूमिका होती है. इसलिए बच्चे इन रसायनों के प्रति अधिक सम्वेदनशील होते हैं.वयस्कों की तुलना में बच्चे अपने वज़न के अनुपात में अधिक भोजन, पानी और हवा ग्रहण करते हैं. खिलौने व अन्य वस्तुएँ मुँह में डालने से भी इन रसायनों के सम्पर्क में आने का जोखिम बढ़ता है. माँ के दूध और गर्भनाल के रक्त में भी इन रसायनों की मौजूदगी पाई गई है, जिससे स्पष्ट है कि जन्म से पहले ही इनका सम्पर्क शुरू हो सकता है.वन्यजीवों और पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है?ये रसायन औद्योगिक प्रदूषण और अपशिष्ट जल (waste water) समेत विभिन्न माध्यमों से पर्यावरण में पहुँचते हैं.कुछ रसायन जल्दी विघटित हो जाते हैं, जबकि अन्य दशकों तक पर्यावरण में बने रह सकते हैं. इनमें से कुछ जीवों के ऊतकों में जमा होते हैं और खाद्य श्रृंखला में ऊपर जाने के साथ उनकी मात्रा बढ़ती जाती है. वैज्ञानिकों ने वन्यजीवों में नर-मादा अनुपात में बदलाव, प्रजनन सफलता में गिरावट और समागम, प्रवास व खान-पान के व्यवहार में परिवर्तन दर्ज किए हैं.कुछ रसायन हवा के ज़रिए हज़ारों किलोमीटर दूर तक फैल सकते हैं. यही वजह है कि आर्कटिक के वन्यजीवों में भी ऐसे प्रदूषक पाए गए हैं, जिनके मूल स्रोत वहाँ से हज़ारों किलोमीटर दूर हैं.वैश्विक अर्थव्यवस्था को कितना नुक़सान होता है?अनुमान है कि इन रसायनों के सम्पर्क से स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते ख़र्च और उत्पादकता में गिरावट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को हर साल 1,100 अरब डॉलर से अधिक का नुक़सान होता है.रिपोर्ट के अनुसार, वास्तविक नुक़सान इससे कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि इस आकलन में कुछ ही रसायनों और स्वास्थ्य समस्याओं को शामिल किया गया है. पर्यावरणीय नुक़सान का आकलन और भी कठिन है, क्योंकि इसके दूरगामी असर खाद्य उत्पादन, जल की गुणवत्ता और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ सकते हैं. © Unsplash/Mirna Wabi-Sabi शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम में बाधा डालने वाले वाले रसायन रोज़मर्रा के उत्पादों, जैसे खिलौनों में भी पाए जा सकते हैं. जोखिम कम करने के लिए क्या करना होगा?ख़तरनाक रसायनों के इस्तेमाल की नियामन व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय क़ानून और अन्तरराष्ट्रीय समझौते मौजूद हैं. मगर हार्मोन प्रणाली को प्रभावित करने वाले इन रसायनों की पहचान के लिए कोई सर्वमान्य वैश्विक मानक नहीं है.अनेक रसायनों की पर्याप्त जाँच भी नहीं हुई है और विकासशील देशों में निगरानी की क्षमता भी सीमित है. यूएन पर्यावरण कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सख़्त नियमों, उत्पादों की बेहतर जाँच, पर्यावरणीय निगरानी और रसायनों के इस्तेमाल में अधिक पारदर्शिता पर ज़ोर दिया है.सामान के निर्माता इन अनावश्यक रसायनों को हटाकर ख़तरनाक पदार्थों की जगह सुरक्षित विकल्प अपना सकते हैं. हालांकि, यह सुनिश्चित किया जाना ज़रूरी है कि वैकल्पिक रसायन भी ऐसे ही जोखिम पैदा न करें.सीमा-पार प्रदूषण से निपटने और विकासशील देशों में जाँच व नियमन की क्षमता बढ़ाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग भी अहम है.आम लोग अपना बचाव कैसे कर सकते हैं?अनेक उत्पादों के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं. कुछ ऐहतियाती क़दमों से भी इन रसायनों के सम्पर्क में आने का जोखिम कम किया जा सकता है:भोजन रखने और गर्म करने के लिए काँच या स्टेनलेस स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें.ऐसे उत्पाद चुनें, जिनमें इस्तेमाल किए गए पदार्थों की स्पष्ट जानकारी हो.अनावश्यक रासायनिक उपचार वाले कपड़ों और फ़र्नीचर से बचें.बच्चों के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप खिलौने और देखभाल के उत्पाद चुनें.घरों में नियमित रूप से ताज़ी हवा आने दें.दवाओं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और ख़तरनाक कचरे का सुरक्षित निपटान करें.
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope