• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश में दो लोगों की मौत

Two people died in plane crash in California - World News in Hindi

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में शनिवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक्स पर कहा कि वह लॉस एंजिल्स से करीब 55 किमी पूर्व में सैन बर्नार्डिनो काउंटी के पश्चिमी छोर पर स्थित चिनो शहर के पास लॉकहीड एल12 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की जांच कर रहा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे विश्व युद्ध के समय का यह छोटा डबल इंजन वाला विमान शनिवार दोपहर करीब 12:35 बजे चिनो एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
स्थानीय केएबीसी टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, जब आपातकालीन दल वहां पहुंचा तो विमान रनवे से उतरा हुआ मिला।
रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना में मारे गए दोनों लोग यैंक्स एयर म्यूजियम में फादर्स डे के एक कार्यक्रम के सिलसिले में गये थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two people died in plane crash in California
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: los angeles, america, california, plane crash, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved