• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रंप के शीर्ष सहयोगी का दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद इस्तीफा

Trump top associate resigns after allegations of misconduct - World News in Hindi

वाशिंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगी व्हाइट हाउस के स्टाफ सेक्रेटरी रॉब पोर्टर ने अपनी दो पूर्व पत्नियों के दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएनएन के मुताबिक, पोर्टर ने बुधवार को इस्तीफे के मद्देनजर जारी बयान में इन आरोपों से इनकार किया। उन्होंने जारी बयान में कहा, "ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इन झूठे दावों को लेकर पारदर्शी और ईमानदार रहा हूं, लेकिन मैं इस तरह के झूठे आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहूंगा।"
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि पोर्टर ने व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली और अन्य की आपत्तियों के बाद इस्तीफा दे दिया।
हालांकि, केली ने कहा, "रॉब पॉर्टर ईमानदार और निष्ठावान पुरुष हैं और मैं उनके बारे में जितनी भी अच्छी चीजें कहूं वह कम है। वह एक दोस्त हैं, विश्वासपात्र हैं और एक विश्वसनीय पेशेवर हैं। मैं उनके साथ काम कर गौरवान्वित हूं।"
सीएनएन के मुताबकि, डेली मेल ने इस सप्ताह की शुरुआत में सबसे पहले इन आरोपों पर रिपोर्ट फाइल की थी।
पोर्टर व्हाइट हाउस की संचार निदेशक होप हिक्स को डेट कर रहे हैं। दोनों के इन संबंधों से वाकिफ कई लोगों ने ऐसा कहा है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि अभी व्हाइट हाउस में उनके आखिरी दिन को लेकर कुछ भी निर्धारित नहीं है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trump top associate resigns after allegations of misconduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trump top associate, trump top associate resigns, allegations of abuse, misconduct, डोनाल्ड ट्रंप, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved