• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका के मिनियापोलिस स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत तीन की मौत

Shooting in Minneapolis school in America, three killed including the attacker - World News in Hindi

20 घायल, 10 की हालत गंभीर; राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना पर जताई चिंता मिनियापोलिस। अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत के प्रमुख शहर मिनियापोलिस में एक कैथोलिक स्कूल में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी एननसिएशन कैथोलिक स्कूल में उस समय हुई जब किंडरगार्टन से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। अचानक एक संदिग्ध ने सेमी-ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें की गईं।
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ ने इस हमले को “भयानक हिंसक कृत्य” बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अब हालात पर काबू पा चुकी हैं और इलाके में कोई सक्रिय खतरा नहीं है।
हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और एफबीआई, राज्य सुरक्षाकर्मी और मिनियापोलिस पुलिस जांच में जुट गई हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक़, हमलावर का मक़सद और पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी गई है और “व्हाइट हाउस इस भयावह स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।”
गोलीबारी में घायल बच्चों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिनेसोटा के अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कई बच्चों की हालत बेहद गंभीर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shooting in Minneapolis school in America, three killed including the attacker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shooting, minneapolis school, america, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved