• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की 7 मिसाइलें नष्ट कीं

Saudis Claim to Intercept 7 Missiles Fired at Cities From Yemen - World News in Hindi

रियाद। सऊदी अरब के वायु रक्षा बलों ने सोमवार को यमन के हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया। एफे न्यूज के मुताबिक, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि तीन मिसाइलें रियाद, एक असीर प्रांत के खामीस मुशैत और एक अन्य नजरान व दो जिजान की ओर निशाना बनाकर दागी गई थीं। अल-मल्की के अनुसार, मिसाइलों को रोकने के परिणामस्वरूप इसके विस्फोटक टुकड़े आसपास के आवासीय क्षेत्रों पर गिर गए जिससे मिस्र के एक नागरिक की मौत हो गई। इससे संपत्ति को नुकसान की भी खबर मिली है। लेकिन प्रवक्ता ने इस पर अधिक जानकारी नहीं दी। अल-मल्की ने बताया कि मिसाइल हमले का उद्देश्य सऊदी अरब और क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करना था। उन्होंने कहा, ‘‘ईरान द्वारा समर्थित हौती समूह के इस आक्रामक और बिना सोचे समझे उठाए गए कदमसे साबित होता है कि ईरानी सरकार सशस्त्र हौती समूह को समर्थन कर रही है।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saudis Claim to Intercept 7 Missiles Fired at Cities From Yemen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saudis, missiles, yemen, सऊदी अरब, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved