• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इमरान खान ने अल्पसंख्यकों पर भारत को फिर घेरा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को फिर से भारत और अपने देश में अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव की तुलना का प्रयास किया और कहा कि ‘नए पाकिस्तान’ में अल्पसंख्यक समुदायों से साथ समान नागिरक के रूप में व्यवहार किया जाएगा, ‘वैसा नहीं जैसा कि भारत में हो रहा है।’ खान ने कुछ दिन पहने जिक्र किया था कि वह ‘नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाए।’ पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती के मौके पर खान ने यह टिप्पणी की है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नया पाकिस्तान कायद (जिन्ना) का पाकिस्तान है और सुनिश्चित करेगा कि हमारे अल्पसंख्यकों के साथ समान नागरिकों के रूप में बर्ताव हो, ना कि वैसा जैसा कि भारत में हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जिन्ना ने पाकिस्तान को एक लोकतांत्रिक व दयालु राष्ट्र के रूप में परिकल्पित किया था। एक अन्य ट्वीट में भारत पर निशना साधते हुए खान ने कहा, ‘‘मुस्लिमों के लिए एक अलग राष्ट्र के लिए उनका (जिन्ना) संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ, जब उन्हें महसूस हुआ कि मुस्लिमों के साथ हिंदू बहुसंख्यकों द्वारा समान नागरिकों के रूप में बर्ताव नहीं किया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan PM Imran Khan pokes India again on minorities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minorities in pakistan, pakistan pm imran khan, india again on minorities, pakistan, imran khan, इस्लामाबाद, पाकिस्तान, इमरान खान, भारत, नरेंद्र मोदी सरकार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved