• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत से बातचीत के लिए भीख नहीं मांग रहा है पाकिस्तानः बासित

pakistan is not begging india for dialogue said abdul basit - World News in Hindi

नई दिल्ली। भारत-पाक सीमा पर आए दिन हो रही फायरिंग व जवानों के शवों से बर्बरता के बीच पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित का एक और भड़काऊ बयान सामने आया है। रेडियो पाकिस्तान को दिए साक्षात्कार में भारत के साथ बातचीत को लेकर बासित ने कहा कि कश्मीर समस्या को हल किए बिना दक्षिण एशिया में शांति स्थापित हो ही नहीं सकती। साथ ही उन्होने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत के लिए भीख नहीं मांग रहा है। दोनों देशों में रिश्ते सामान्य बनाने के लिए आज नहीं तो कल भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने मेज पर जरूर आना होगा। अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान, भारत से बातचीत की भीख नहीं मांग रहा है, लेकिन जम्मू कश्मीर में शांति चाहता है जो कि दोनों देशों के बीच बातचीत के बिना संभव नहीं है। बासित ने कहा कि दक्षिण एशिया में कश्मीर मुद्दे के हल के बिना शांति और स्थिरता नहीं आ सकती। यूएन प्रस्ताव और क्षेत्र के लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए कश्मीर मुद्दे का समाधान होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-pakistan is not begging india for dialogue said abdul basit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, pak begging india, dialogue in india pakistan, abdul basit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved