• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिका : सरकारी वेबसाइट हैक कर भेजे ट्रंप के लिए ये संदेश

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य ओहियो की कई सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर उन पर सरकार विरोधी और इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थक संदेश प्रसारित किए गए। टीम सिस्टम डीजेड द्वारा रविवार को छोड़े गए संदेश में कहा गया, ट्रंप मुस्लिम देशों में बह रही रक्त की हर बूंद के लिए तुम और तुम्हारे लोग जिम्मेदार होंगे। जिन वेबसाइट्स को हैक कर यह संदेश जारी किया गया, उनमें ओहियो के गवर्नर जॉन कसिच का कार्यालय, ओहियो डिपार्टमेंट ऑफ रिहेबिलिटेशन एंड करेक्शन, ओहियो कसीनो कंट्रोल कमीशन, ओहियो ऑफिस ऑफ वर्कफोर्स ट्रांसफॉर्मेशन, ओहियो ऑफिस ऑफ हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन, ओहियो इंस्पेक्टर जनरल और ओहियो डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकेड की वेबसाइट्स शामिल हैं। गवर्नर के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, जैसे ही हमें स्थिति की सूचना मिली, हमने तत्काल उसमें सुधार शुरू कर दिया। जब तब समस्या पूरी तरह ठीक नहीं कर ली जाती, हम स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ohio governors website hacked with pro ISIS propaganda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ohio governor, ohio website hacked, pro isis propaganda, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved