• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी ने कहा, भारत-सिंगापुर हैकाथन से युवा शक्ति को मिलेगा बढ़ावा

सिंगापुर । भारत-सिंगापुर हैकाथन के पहले छह विजेताओं को पुरस्कार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यह मंच प्रौद्योगिकी, नवाचार व युवा शक्ति को बढ़ावा देगा। शीर्ष छह टीमों में से तीन भारत व तीन सिंगापुर से थीं। इन्हें अंतिम सत्र के बाद चुना गया था। भारत से विजेता टीम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आईआईटी खड़गपुर), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी त्रिची) व एमआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे शामिल हैं। सिंगापुर की विजेता टीमों में नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय (एनटीयू) व सिंगापुर डिजायन व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसयूटीडी) शामिल हैं। मोदी ने कहा कि सिंगापुर-भारत हैकाथन जैसे मंच हमारे युवाओं के कार्यो को दिखाने के लिए बेहतरीन मंच का कार्य करते हैं। ये दूसरे देशों व संस्थानों के युवाओं के नवाचार को सीखने के लिए भी मंच प्रदान करते हैं। यह हमारे छात्रों के लिए लाभकारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi said, India-Singapore hackathon boost youth power
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, india-singapore, hackathon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved