• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑस्ट्रेलिया में इस साल प्रवासियों की संख्या में सबसे ज्यादा गिरावट

Migration to Australia hits decade low, seen as boost for prime minister - World News in Hindi

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया आने वाले विदेशी प्रवासियों की संख्या में पिछले 11 सालों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह विभाग की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रवासी कार्यक्रम के तहत साल 2017-18 में 1,62,417 लोगों को अनुमति प्रदान की गई जो पिछले वर्ष के 1,83,608 से 10 फीसदी कम है। इसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 2006-07 के बाद सबसे कम प्रवासी इस वर्ष आए हैं। प्रवासियों की संख्या में 21,000 की गिरावट पिछले एक साल में हुई सबसे बड़ी गिरावट है। प्रधानमंत्री मैल्कल टर्नबुल ने कहा कि गृह विभाग को सर्वश्रेष्ठ लोगों को लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में नियुक्ति एजेंसी की तरह काम करना चाहिए। यह उल्लेखनीय गिरावट धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई तथा गृह मंत्री पीटर डटन द्वारा निर्धारित प्रामाणिकता के मापदंडों में असफल होने पर सरकार द्वारा वीजा रद्द करने के कारण आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों के अनुसार वीजा रद्द करने के मामलों में 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई तथा अत्यधिक जांच के कारण आवेदन वापस लेने वालों की संख्या में 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट पारिवारिक वीजा में दर्ज की गई। इसमें पिछले साल से 15 फीसदी कमी के साथ 47,732 संख्या की कमी दर्ज की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Migration to Australia hits decade low, seen as boost for prime minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: migration, australia, prime minister, ऑस्ट्रेलिया, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved