• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेंशन रिफॉर्म योजना के बीच मैक्रों का फैसला, राष्ट्रपति के तौर पर छोड़ेंगे पेंशन

Macron took the decision to leave pension as president - World News in Hindi

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने राष्ट्रपति के तौर पर अपनी पेंशन छोड़ने का फैसला किया है। राष्ट्रपति निवास एलिसी पैलेस ने शनिवार की रात फ्रांसीसी मीडिया को यह जानकारी दी। इससे ले पेरिसियन की पूर्व की रिपोर्ट की पुष्टि हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला ऐसे समय में आया हैं, जब फ्रांस में पेंशन रिफॉर्म योजना के खिलाफ सामाजिक आंदोलन 17वें दिन भी चल रहा है। पेंशन रिफॉर्म योजना को लेकर मैक्रों सरकार ने दबाव बनाया है, जबकि राष्ट्रपति शुक्रवार से आइवरी कोस्ट में फ्रांस के सैनिकों के साथ क्रिसमस मना रहे हैं। एलिसी ने फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी से कहा मैक्रों की तरफ से 'दिखावा की कोई इच्छा नहीं है,' लेकिन 'संगति की चाह है'।
एलिसी ने कहा कि 'संगति' का अर्थ है कि पूर्व राष्ट्रपतियों के पेंशन के कानून भविष्य के किसी राष्ट्रपति पर लागू नहीं होंगे।
फ्रांसीसी कानून के तहत, देश के पूर्व प्रमुखों की पेंशन, स्टेट काउंसिलर के वेतन के बराबर 6,220 यूरो (6890 अमेरिकी डॉलर) होती है।
मैक्रों सरकार एक सिंगल प्वांइट बेस्ड पेंशन प्रणाली स्थापित करना चाहती है, जिसे देश की मौजूदा जटिल पेंशन प्रणाली की जगह लाई जाएगी, जिसमें विभिन्न सेक्टरों व प्रोफेशनों के लिए 42 योजनाएं हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Macron took the decision to leave pension as president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: french president emmanuel macron, presidential residence elysée palace, pension reform scheme in france, single point based pension system in ivory coast in france, इमानुएल मैक्रों, एलिसी पैलेस\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved