• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतवंशी लियो वराडकर आयरलैंड के PM

Leo Varadkar to become the new Irish PM - World News in Hindi

डबलिन। भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वह एंडा केनी की जगह लेंगे, जो 2011 से देश के प्रधानमंत्री हैं। वराडकर (38) को शुक्रवार को फाइन गेल पार्टी का नेता चुना गया, यह देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस दौरान वराडकर को कुल वोटों में से 60 प्रतिशत मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सिमोन कॉवेने को महज 40 फीसदी वोट मिले। एक बयान में केनी ने अपने उत्तराधिकारी वराडकर को जीत की हार्दिक बधाई दी। केनी ने कहा, यह उनके लिए सम्मान की बात है और मुझे पता है कि वे देश के लोगों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर देंगे। उनके काम को मेरा सहयोग रहेगा। वराडकर ने अपने विजयी भाषण में कहा कि पार्टी के नेता के रूप में चुने जाने पर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वराडकर का जन्म 18 जनवरी 1979 को हुआ था। उनके पिता आयरलैंड में जाकर बस गए थे, उनकी मां आयरिश हैं। वराडकर ने महज 22 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था और वह 27 साल की उम्र में सांसद चुने गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leo Varadkar to become the new Irish PM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leo varadkar, new irish pm, irish pm leo varadkar, indian origin irish pm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved