• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जापानी कैबिनेट का अप्रूवल रेट खतरे के निशान पर : सर्वे

Japanese cabinet approval rate dives into danger zone: Poll - World News in Hindi

तोक्यो । जापानी कैबिनेट की सार्वजनिक अप्रूवल रेटिंग घटकर 29 फीसदी रह गई है, जो 30 फीसदी से नीचे एक 'खतरे' के निशान पर है। इसका खुलासा एक नए सर्वे से हुआ। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को जारी किए गए सर्वे से पता चला है कि प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के नेतृत्व वाली सरकार का सपोर्ट रेट 29 प्रतिशत रहा, जो अगस्त में पिछले सर्वे के 36 प्रतिशत से 7 प्रतिशत अंक कम है। 30 प्रतिशत से नीचे की पब्लिक सपोर्ट रेटिंग को आमतौर पर कैबिनेट के लिए 'खतरे' के रूप में देखा जाता है। जापान की प्रमुख सत्तारूढ़ लिबरल डेमोकेट्रिक पार्टी (एलडीपी) की अप्रूवल रेटिंग भी पिछले मतदान से 6 प्रतिशत अंक गिरकर 23 प्रतिशत हो गई।
कैबिनेट और एलडीपी के लिए अप्रूवल रेटिंग में तेज गिरावट आंशिक रूप से जापानी राजनेताओं के यूनिफिकेशन चर्च के धार्मिक समूह के विवादास्पद संबंधों पर है।
केवल 12 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे यूनिफिकेशन चर्च के साथ जापानी राजनेताओं के संबंधों के मुद्दे पर किशिदा की प्रतिक्रिया का समर्थन करते हैं।
चूंकि सर्वे स्व-रिपोर्टिग पर आधारित था, इसलिए अधिकांश उत्तरदाता आश्वस्त नहीं थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Japanese cabinet approval rate dives into danger zone: Poll
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: japanese cabinet approval rate dives into danger zone, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved