• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IS ने ली ढाका एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध आतंकी ने खुद को विस्फोट कर उडा लिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना ढाका के शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्षीय इस हमलावर ने जीन्स-टीशर्ट पहन रखी थी। बांग्लादेश की एक वेबसाइट के अनुसार हमलावर के पास एक ट्रॉली बैग था। इस बैग में तीन और जिंदा बम थे। जानकारी के अनुसार हमलावर ने एयरपोर्ट के पास स्थित पुलिस चौकी के बाहर खुद को विस्फोट से उडा लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IS claims responsibility for Dhaka airport attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: islamic state, dhaka airport attack, suicide attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved