• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशिया ने बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू किया

Indonesia begins Covid vaccination for children - World News in Hindi

जक र्ता| इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर कोविड 19 टीकाकरण शुरू किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सेंट्रल जकार्ता के एक पब्लिक हाई स्कूल में टीकाकरण कार्यक्रम में कम से कम 100 छात्रों को पहली खुराक मिली। शहर प्रशासन स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं में 13 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य बना रहा है।
देश की नेशनल एजेंसी ऑफ ड्रग एंड फूड कंट्रोल द्वारा पिछले 20 जून को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण जारी करने के बाद 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चे सिनोवैक वैक्सीन जैब्स प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
1 जुलाई तक 3.048 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी पहली वैक्सीन खुराक प्राप्त की है, जबकि 1.367 करोड़ अन्य लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश वर्तमान में मार्च 2022 तक लक्षित 18.15 करोड़ लोगों, जो इसकी कुल आबादी का लगभग 70 प्रतिशत है, को टीका लगाने के लिए काम कर रहा है।
नए आंकड़ों ने कुल संक्रमण और मरने वालों की संख्या को बढ़ाकर 2,203,108 और 58,995 कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indonesia begins Covid vaccination for children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indonesia, begins, covid vaccination, children\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved