• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका में भारतीय छात्र धरमजीत की गोली मारकर हत्या

Indian student Dharamjeet shot dead in US - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफॉर्निया राज्य में एक किराने की दुकान पर दो हथियारबंद बदमाशों ने एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में शामिल एक बदमाश कथित रूप से भारतीय मूल का बताया जा रहा है। घटना सोमवार रात की है जब 20 वर्षीय धरमजीत सिंह जस्सर मदीरा शहर में गैस स्टेशन से आगे टैक्ल बॉक्स स्टोर में ड्यूटी कर रहा था। सदिग्ध स्टोर में लूट के इरादे से घुसे और एक बदमाश ने जस्सर पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। जस्सर खुद को बचाने के लिए कैश काउंटर के पीछे छुपने का प्रयास कर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है, पुलिस ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए और अपने साथ नकदी, सिगरेट की कुछ डिब्बियां और कुछ बक्से ले गए। घटना की सूचना एक ग्राहक ने पुलिस को दी। ग्राहक मंगलवार सुबह दुकान में कुछ सामान लेने के लिए गया था जहां उसने जस्सर का शव जमीन पर पड़ा देखा। जस्सर पंजाब का रहने वाला है और वह अकाउंट का छात्र था। वह छात्र वीजा पर तीन साल पहले अमेरिका गया था। पुलिस ने जस्सर की हत्या मामले में भारतीय मूल के एक 21 वर्षीय अर्मितराज सिंह अठवाल को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि इसी युवक ने जस्सर पर गोलियां बरसाईं थी। पुलिस ने अठवाल के वाहन की जांच के दौरान, एक अपंजीकृत .38-कैलिबर रिवॉल्वर, एक .22 कैलिबर पिस्तौल को बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian student Dharamjeet shot dead in US
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian student, dharamjeet, shot, us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved