• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CPEC में बाधा डालने के भारत के मंसूबे को नाकाम कर देगा पाक

Indian design to hamper CPEC will be foiled: Pakistan Minister - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह मंत्री अहसान इकबाल ने आरोप लगाया है कि महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के खिलाफ भारत साजिश कर रहा है और इसे नाकाम कर दिया जाएगा। डॉन की रिपोर्ट की मुताबिक, इकबाल ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि भारत इस तरह की साजिशों के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन उन्होंने सीपीईसी परियोजना के सफल होने की उम्मीद जताई। इकबाल की यह टिप्पणी चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मंगलवार की टिप्पणी के बाद आई है। वांग ने अपनी कहा था कि चीन व पाकिस्तान चाहते हैं कि अफगानिस्तान सीपीईसी में शामिल हो। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान अरबों डॉलर के इस कॉरिडोर में शामिल होने का इच्छुक है। यह कॉरिडोर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है। चीन ने कहा कि अफगानिस्तान के शामिल होने की इच्छा से भारत को चिंता नहीं करनी चाहिए। साथ ही अपनी बेल्ट एंड रोड पहल में बाधा डालने के खिलाफ चेतावनी भी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian design to hamper CPEC will be foiled: Pakistan Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan interior minister, ahsan iqbal, india, china pakistan economic corridor, cpec, afghanistan, cpec project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved