• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हूती विद्रोहियों ने इजरायल में कई ठिकानों पर ड्रोन हमलों का दावा किया

Houthi rebels claim drone attacks on several targets in Israel - World News in Hindi

सना । यमन के हूती विद्रोही संगठन ने इजरायल पर ड्रोन हमले का दावा किया है। हूती की ओर से कहा गया है कि उसने इजरायल में "सैन्य और महत्वपूर्ण" ठिकानों को निशाना बनाते हुए पांच ड्रोन हमले किए। हालांकि, इन हमलों में इजरायल की ओर से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। हूती-नियंत्रित अल-मसीरा टीवी के मुताबिक, एक बयान में संगठन के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें बेन गुरियन एयरपोर्ट, तेल अवीव में एक "सैन्य ठिकाना", इलात बंदरगाह, रेमन एयरपोर्ट और अशदोद क्षेत्र में एक "महत्वपूर्ण ठिकाना" शामिल हैं। हूती संगठन ने इसे सफल ऑपरेशन बताया है। याह्या सारी ने कहा कि यह हमला गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में और सोमवार को यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर इजरायली हवाई हमलों की प्रतिक्रिया में किया गया। हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जब तक गाजा पर हमला बंद नहीं होता और फिलिस्तीनियों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए नहीं जाते, तब तक इजरायल के खिलाफ हमले जारी रहेंगे।
चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इजरायल की ओर से हूती हमलों के दावे पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये घटनाएं उन इजरायली हवाई हमलों के कुछ घंटे बाद सामने आईं, जो यमन के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित होदेइदाह बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए थे।
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि इन हमलों में सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इसमें बंदरगाह सुविधाओं के पुनर्निर्माण में इस्तेमाल होने वाले इंजीनियरिंग उपकरण, ईंधन कंटेनर, दुश्मनीपूर्ण समुद्री गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले जहाज और अन्य हूती की अन्य संपत्तियां शामिल थीं।
स्थानीय निवासियों ने सिन्हुआ को फोन पर बताया कि हमलों से शहर दहल उठा और बंदरगाह से कई मील दूर तक आग और धुआं दिखाई दे रहा था।
हालांकि, हूती प्रशासन ने किसी भी हताहत की जानकारी नहीं दी।
हूती यमन के उत्तरी हिस्से पर नियंत्रण रखता है, जिसमें होदेइदाह बंदरगाह और राजधानी सना शामिल है। हूती विद्रोही गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष के बीच फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नवंबर 2023 से इजरायली ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Houthi rebels claim drone attacks on several targets in Israel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: houthi, drone, israel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved