• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आस्ट्रेलिया के रासायनिक गोदाम में आग लगी

Homes evacuated as chemical fire engulfs warehouse in western Australia - World News in Hindi

केनबरा। आस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक रासायनिक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को क्षेत्र से बाहर निकलने की चेतावनी जारी की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खबरों के अनुसार, सोमवार शाम को लगी आग का कारण क्लोरीन गैस का रिसाव हो सकता है।पर्थ के इंगलवुड में बनिंग्स वेयरहाउस हार्डवेयर इकाई में 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने 80 मीटर ऊंची आग की लपटों को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। यहां रसायनों, पेंट थिनर, प्लास्टिक, उवर्रकों के अलावा एलपीजी गैस के सिलेंडर, बारबेक्यू सिलेंडर रखे थे। गोदाम के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में आग से निकला धुंआ जहरीला था। आसपास के इलाकों में इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी गई। इस आग से 40 लाख डॉलर की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Homes evacuated as chemical fire engulfs warehouse in western Australia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chemical fire engulfs, western, australia, आस्ट्रेलिया, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved