• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिकी टूरिस्ट पर हमला करने वाले भालू को अधिकारियों ने मारी गोली

Grizzly bear killed after US camper fatally attacked - World News in Hindi

वाशिंगटन| अमेरिकी राज्य मोंटाना के अधिकारियों ने कहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में भालू को वन्यजीव अधिकारियों ने गोली मार दी थी। अधिकारियों का मानना है कि इस सप्ताह की शुरुआत में भालू ने एक महिला पर्यटक की हत्या कर दी थी। मोंटाना डिपार्टमेंट ऑफ फिश, वाइल्डलाइफ एंड पार्क्‍स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भालू ओवांडो शहर से दो मील से भी कम दूरी पर मारा गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन पहले एजेंसी द्वारा जारी किए गए हमले के विवरण से संकेत मिलता है कि भालू मंगलवार की सुबह ओवांडो में प्रवेश कर गया था। भालू ने बाद में पीड़िता को उसके टेंट से बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी।
विशेषज्ञों ने गुरुवार को दूसरे कॉप में जाल बिछाया। भालू वहां आया और उसे गोली मार दी गई।
एजेंसी के अनुसार, भालू को गोली मारने में सहायता के लिए उन्होंने नाइट विजन तकनीक का इस्तेमाल किया।
भालू विशेषज्ञों ने इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि उनका मानना है कि भालू लगभग 181 किलोग्राम का नर था।
अधिकारियों ने त्रासदी के बाद कई दिनों तक हेलीकॉप्टर और जमीन पर भालू की तलाश की है।
मोंटाना अखबार द ग्रेट फॉल्स ट्रिब्यून ने बताया कि हमले के शिकार की पहचान कैलिफोर्निया के 65 वर्षीय लिआ डेविस लोकान के रूप में हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grizzly bear killed after US camper fatally attacked
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grizzly bear, killed, us camper, fatally, attacked\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved