• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, अमेरिका ने किया ईरान का ड्रोन नष्ट

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने घोषणा करते हुए कहा है कि अमेरिका के एक युद्धपोत ने होरमुज जलमरुमध्य में एक ईरानी ड्रोन (Iranian drone) को नष्ट कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार,व्हाइट हाउस में ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत यूएसएस बॉक्सर ने उससे 1,000 यार्ड्स के अंदर उड़ रहे एक ड्रोन को कई चेतावनियां दीं, लेकिन नजरंदाज किए जाने पर युद्धपोत ने उसे उड़ा दिया। ट्रंप ने ड्रोन से जहाज और जहाज कर्मियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए इसे रक्षात्मक कार्रवाई बताया। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने बाद में एक बयान में कहा कि यूएसएस ने होरमुज जलमरुमध्य में सुबह लगभग 10 बजे उसकी जद में उड़ रहे ड्रोन को नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trump says, US Navy ship destroyed an Iranian drone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us president donald trump, donald trump, us navy ship, iranian drone, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved