• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेरू में बस दुर्घटना, 20 की मौत, 33 घायल

Bus accident in Peru, 20 killed, 33 injured - World News in Hindi

लीमा । पेरू के ला लिबर्टाड विभाग के उत्तरी प्रांत पटाज में एक यात्री बस के लगभग 100 मीटर गहरे खड्डे में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। इसकी पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार को लगभग 14:40 बजे तैयबाम्बा और हुआंकास्पाता के अंडियन शहरों के बीच एक ग्रामीण क्षेत्र में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, पिकाफ्लोर कंपनी की इंटरप्रोविंशियल बस तयाबम्बा से ला लिबर्टाड की राजधानी ट्रुजिलो जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसल गई।
आसपास के शहरों में रहने वाले लोग घायल यात्रियों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें तैयबांबा, हुआंकास्पाटा और ट्रुजिलो के स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।
राष्ट्रीय पुलिस और लोक अभियोजक कार्यालय के कर्मियों ने शवों को हटाने और जांच शुरू करने का कार्यभार संभाला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bus accident in Peru, 20 killed, 33 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bus accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved