• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीरिया में आईएस के खिलाफ लड़ रहे ब्रिटिश नागरिक की मौत

British volunteer with Kurdish forces in Syria killed - World News in Hindi

लंदन। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लडऩे के लिए सीरिया गए ब्रिटिश नागरिक की राक्का में मौत हो गई। द गार्डियन के अनुसार, पोट्र्समाउथ के 24 वर्षीय ओलिवर हॉल कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) के साथ शहर में बारूदी सुरंग की सफाई कर रहे थे, तभी उनके पास एक विस्फोट हुआ जिसमें उनकी मौत हो गई। कुर्दिश सॉलिडारिटी कैंपेन के सह-अध्यक्ष मार्क कैंपबेल ने कहा, ‘‘मैं गहरे अफसोस और दुख के साथ सीरिया में स्थित कुर्दिश सूत्रों के माध्यम से यह पुष्टि कर रहा हूं कि राक्का को आईएस से आजाद कराने में हमारी मदद करने के लिए अगस्त में सीरिया आए ब्रिटिश नागरिक ओली हॉल की विस्फोट के कारण 25 नवंबर को मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी गहरी सहानुभूति इस समय ओली के परिवार और दोस्तों के साथ है।’’कैंपबेल के अनुसार, हॉल पिछले अगस्त में पोट्र्समाउथ के बाहरी इलाके में अपने घर से सीरिया गए थे जहां उन्होंने वाईपीजी में शामिल होने के लिए अनिवार्य  प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें नए लड़ाके वाईपीजी की समाजवादी और नारीवादी विचारधारा के साथ कुर्द भाषा, मूल हथियारों और युद्धक्षेत्र रणनीतियों को सीखते हैं। द गार्डियन के अनुसार, उन्हें बाद में एक पैदल सेना प्रभाग को सौंपा गया, जिसमें कुर्द और अंतर्राष्ट्रीय लड़ाकों का मिश्रण शामिल था। माना जाता है कि हॉल सीरिया में वाईपीजी के साथ आईएस के खिलाफ जारी लड़ाई में मरने वाले 7वें ब्रिटिश नागरिक हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-British volunteer with Kurdish forces in Syria killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isis, british citizen, british, volunteer, kurdish forces, syria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved