• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए भेजी सेना

Brazil President sends army to tackle Amazon fires - World News in Hindi

ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) ने सेना को अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने में मदद करने के आदेश दिए हैं। बीबीसी ने शनिवार को बताया कि बोलसोनारो द्वारा जारी फरमान में प्रशासन को सीमाई, आदिवासी और संरक्षित इलाकों में सेना की तैनाती करने के लिए कहा गया है। यूरोपीय नेताओं के दबाव के बाद यह घोषणा सामने आई है।
गौरतलब है कि फ्रांस और आयरलैंड ने कहा था कि वे तब तक दक्षिणी अमेरिकी देश के साथ व्यापार सौदे को मंजूरी नहीं देंगे जब तक कि वह अमेजन में लगी आग से निपटने के लिए कुछ नहीं करता।
फिनलैंड के वित्त मंत्री ने भी यूरोपीय संघ से ब्राजील के बीफ आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार करने के लिए कहा है।
पर्यावरण समूहों ने आग से निपटने की मांग करते हुए शुक्रवार को ब्राजील के कई शहरों में प्रदर्शन किए।
लंदन, बर्लिन, मुंबई और पेरिस सहित दुनिया भर में ब्राजील के दूतावासों के बाहर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए।
प्रदर्शनकारी लॉरा विलारेस हाउस (33) ने बीबीसी ब्राजील को बताया, ‘‘हम यहां लंदन में भी आसमान काला होने देने के लिए खड़ा होकर इंतजार नहीं करेंगे।’’
दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन को ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत के रूप में जाना जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘वैश्विक जलवायु संकट के बीच, हम ऑक्सीजन और जैव विविधता के एक प्रमुख स्रोत का अधिक नुकसान नहीं सहन कर सकते। अमेजन को संरक्षित किया जाना चाहिए।’’
बोलसोनारो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लगी आग से निपटने के लिए संसाधनों की कमी है।
लेकिन संरक्षणवादियों ने अमेजन की दुर्दशा के लिए उनकी सरकार को दोषी ठहराया है।
इन लोगों का कहना है कि बोलसोनारो ने लकड़हारों और किसानों को भूमि के सफाये के लिए प्रोत्साहित किया है, जिससे वर्षावनों की कटाई में तेजी आई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brazil President sends army to tackle Amazon fires
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brazil president, army, amazon fires, forest fires, amazon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved