• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लाइबेरिया : जेल से 90 कैदी फरार

90 inmates escape from Liberia jail - World News in Hindi

मोनरोविया| लाइबेरिया में पुलिस ने पुष्टि की है कि मैरीलैंड काउंटी की एक जेल से फरार 90 कैदियों का पता लगाने के लिए अभियान चल रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता मोजेस कार्टर ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कैदी हार्पर सेंट्रल फैसिलिटी से बुधवार शाम को फरार हो गए। कार्टर ने कहा, "हम इन फरार कैदियों को पकड़ने के लिए निवासियों की मदद ले रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा कि जेल परिसर में आग प्रदर्शनकारियों के कारण लगी, जो बड़ी संख्या में मोटरसाइकलिस्ट के कथित हत्यारे की तलाश में फैसिलिटी कमपाउंड में घुस गए, जिसके परिणामस्वरूप ये घटना हुई।
स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, 25 मार्च को एक 22 वर्षीय मोटरसाइकल्स्टि की हत्या के बाद इसके एक संदिग्ध अभियुक्त के खिलाफ जल्द मुकदमे की सुनवाई की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों में मैरीलैंड में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-90 inmates escape from Liberia jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 90 inmates, escape, liberia, jail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved